Move to Jagran APP

सिवान के एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, दो को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे Siwan News

सिवान में डकैती का एक अजीब मामला सामने आया है। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक घर में 24 लोग आ धमके। इस दौरान जमकर लूटपाट की।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 10:52 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 10:52 AM (IST)
सिवान के एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, दो को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे Siwan News
सिवान के एक घर में डकैती करने पहुंच गए 24 बदमाश, दो को मारी गोली, डेढ़ लाख लूटे Siwan News

सिवान, जेएनएन। जिले में शनिवार की रात डकैती का एक अजीब मामला सामने आया। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के एक घर में 24 लोग आ धमके। इतने लोगों को एक साथ देखकर कुछ देर तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। जब बदमाशों ने अपनी मंशा जाहिर की तो परिजन सकते में आ गए। घटनाक्रम का विरोध करने पर दो को गोली मार दी। इस दौरान बदमाश डेढ़ लाख रुपये के गहने और दस हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

loksabha election banner

समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा

मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर ओपी थाने के बीरती गांव में मुन्ना राम अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात करीब दो बजे दो दर्जन से अधिक लोग उनके घर में आ धमके। मुन्ना ने बताया कि इतने लोगों को एक साथ देखकर कुछ देर तो समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा है।

विरोध करने पर मारी गोली

इसके बाद जब उन्होंने घर की आलमारी और अन्य स्थानों से सामान निकालने शुरू किए तो उनकी मंशा जाहिर हुई। डकैतों ने जैसे ही घर में रखे गहनों पर हाथ लगाया कि मुन्ना की पत्नी आरती देवी ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसपर तैश में आकर डकैतों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें मुन्ना की पत्नी और लड़के अनिल राम को गोली लग गई।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

वारदात को अंजाम देकर डकैत फरार हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि डकैत अपने साथ 10 हजार कैश और करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी ले गए। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिसवन रेफरल अस्पताल से डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, चैनपुर थाने के गणेश चौहान एवं सिसवन थानाध्यक्ष रामबालक यादव मौके पर पहुंच जांच कर रहे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.