एस ड्राइव में 173 हिरासत में, 16 गए जेल
सिवान : सभी थानों में शुक्रवार की रात चलाए गए एस ड्राइव में 173 वारंटियों को हिरासत में ि
By Edited By: Published: Sun, 27 Nov 2016 02:50 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 02:50 AM (IST)
सिवान : सभी थानों में शुक्रवार की रात चलाए गए एस ड्राइव में 173 वारंटियों को हिरासत में लिया गया। इनमें अलग-अलग मामले के 16 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। 52 वारंट का निष्पादन किया गया। इस छापेमारी में एक बोलेरो भी जब्त किया गया। यह बोलेरो सिसवन थाना कांड संख्या 174/16 के तहत जब्त किया गया। बोलेरो के साथ छपरा निवासी शैलेंद्र कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें