Move to Jagran APP

मोहनपुर में युवक की हत्या, उसके भाई पर भी जानलेवा हमला

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 12:17 AM (IST)
मोहनपुर में युवक की हत्या, उसके भाई पर भी जानलेवा हमला
मोहनपुर में युवक की हत्या, उसके भाई पर भी जानलेवा हमला

सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद में मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि, इस घटना में उसका भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के दो पक्षों के बीच दिन में अपनी जमीन पर किसी पेड़ के कटने को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम हाते-होते हत्या की परिणति के रूप में सामने आई।मृतक की शिनाख्त वार्ड सात निवासी रामसेवक राय के पुत्र रमेश कुमार (21) के रूप में हुई है। उसका भाई हरेंद्र राय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। पुलिस तुरंत पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीपीओ रमकांत उपाध्याय ने कहा कि हत्या की वारदात में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मृतक के स्वजनों ने गांव के दो लोगों को इस मामले में आरोपित किया है। स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया और उसको लेकर घर चले आए।पुलिस के सूत्रों के अनुसार, मेजरगंज थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी में रमेश बालू-गिट्टी की दुकान चलाता था। एक-दो माह पर घर आता था। मंगलवार को अपराह्न बारह-एक बजे के लगभग वह मेजरगंज से लौटा था। मृतक के भाई नरेश कुमार का कहना है कि गांव के ही दोनों भाईयों से दिन में उसका विवाद हुआ था। उसको चाकू गोद डाला। बचाने गए भाई पर भी जानलेवा प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। 10-15 दिन से ये दोनों भाई उससे झगड़ा कर रहे थे। सरेशाम हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। मेजरगंज के अखडीहा सरेह में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका मेजरगंज। थाना क्षेत्र के अखडीहा में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव से करीब पांच सौ मीटर पश्चिम बांसवाड़ी में उसका शव पुआल से ढंका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अंदेशा जता रहे थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। उन्होंने भी माना कि प्रथम ²ष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30-35 साल होगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी महिला को अज्ञात बताया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.