वृक्ष भावी पीढ़ी का आधार, अपनों को दीजिए ये उपहार : लक्ष्मी झा
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू की प्रदेश महासचिव महिला लक्ष्मी झा ने सुरसंड की कोरियाही पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सीतामढ़ी। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जदयू की प्रदेश महासचिव महिला लक्ष्मी झा ने सुरसंड की कोरियाही पंचायत के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण कर आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विशिष्ट मौको पर अपने पूर्वजों की याद में एवं अगली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर हमें पौधारोपण करना चाहिए। सभी से अनुरोध है कि आगे भी इसी प्रकार पेड़-पौधे लगाते रहें। पौधों की उपयोगिता किसी से छुपी नहीं है। जदयू नेतृ के साथ रीता देवी, मनीष झा, गोपाल झा, नीलेश झा, राजेश पासवान, राजन पासवान, राजीव शाह, विक्की, शुभम कुमार ने पौधारोपण किए। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा की और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।