जैविक कीटनाशक निर्माण का दिया गया प्रशिक्षण
पुपरी में जीविका द्वारा जैविक कीटनाशक के उत्पादन और इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण सह निर्माण कार्य की शुरूआत की गई।
सीतामढ़ी। पुपरी में जीविका द्वारा जैविक कीटनाशक के उत्पादन और इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण सह निर्माण कार्य की शुरूआत की गई। इस मौके पर पुपरी प्रखंड परियोजना प्रबंधक अजय शंकर ने रासायनिक कीटनाशक के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब जीविका रासायनिक कीटनाशक का विकल्प खोज जैविक कीटनाशक का निर्माण भी शुरू कर दिया है। इसे लेकर इस प्रशिक्षण की शुरूआत की गई है। उन्होंने जैविक कीटनाशक के निर्माण में आने वाले सामग्री अकवन, धतूरा, नीम, पपीता की पत्तियां, गाय के गोबर, गोमूत्र की जानकारी देते हुए आसान और सुलभ तरीके से जैविक कीटनाशक बनाने के तरीके से अवगत कराया। किसानों से जैविक कीटनाशक का निर्माण कर फल, सब्जी के पौधों पर प्रयोग करने की बात कही। इस दौरान जैविक कीटनाशक का निर्माण भी किया गया। मौके पर सभी जीविका दीदी, कर्मी और किसान मित्र मौजूद थे।