वज्रपात से खलिहान में रखी गेहूं की फसल जली
चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव के वार्ड 9 में मंगलवार की सुबह में तेज बारिश के साथ वज्रपात से राजगीर मुखिया का खलिहान में रखा लगभग 2 एकड़ से अधिक का गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
सीतामढ़ी। चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव के वार्ड 9 में मंगलवार की सुबह में तेज बारिश के साथ वज्रपात से राजगीर मुखिया का खलिहान में रखा लगभग 2 एकड़ से अधिक का गेहूं जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार ठनका गेहूं पर ही गिरा जिस कारण गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के समय आसपास कोई नहीं था नहीं तो जान की क्षति हो सकती थी। घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया पुकार दास ने करते हुए घटना में हुई क्षति की भरपाई के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग की है।
घर का छप्पर जला
बाजपट्टी(सीतामढ़ी), संसू: थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान एक घर के छत पर बिजली गिरी। इससे छत के ऊपर बना हुआ छोटा सा फूस के घर का छप्पर आंशिक रूप से जल गया तथा घर की दीवार गिर गई। गृहस्वामी दिनेश राय ने बताया कि बिजली गिरी तो जोर की आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग भी डर गए।