Move to Jagran APP

आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

सीतामढ़ी। अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार से आशा कार्यकर्ता संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 12:04 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:04 AM (IST)
आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
आशा की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

सीतामढ़ी। अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार से आशा कार्यकर्ता संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। डुमरा पीएचसी के समझ धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए डुमरा प्रखंड अध्यक्ष सुशीला पाठक ने कहा कि सरकार द्वारा हमेशा से ही आशा कार्यकर्ताओं से सौतेला व तिरस्कारपूर्ण व्यवहार किया जाता रहा है। अब आशा भी एकजुट होकर अपनी शक्ति समझ रही है। मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प जताते कहा कि हड़ताल कमजोर करने के लिए कुछ कर्मियों द्वारा आशा व आशा फैसिलेटर के बीच दरार डालने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही आशा को उलझाने की भी कोशिश जारी है। आशा सब समझ रही है। किसी की अब दाल नहीं गलने वाली है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रोत्साहन राशि दोगुणा करना भी महज एक छलावा ही है। वास्तविकता में सर्वे-रजिस्टर की प्रोत्साहन राशि को छोड़कर किसी भी मद में प्रोत्साहन राशि नहीं बढ़ाई गई है। उनकी मांगों में आशा को सरकारी सेवक घोषित करना, 18 हजार रुपये मानदेय करना, आशा फैसिलेटर को समानुपातिक उच्चतर मानदेय देना, योग्यताधारी आशा को नर्सिंग ट्रे¨नग के लिए विभिन्न नर्सिंग स्कूल में आरक्षण देना, योग्यताधारी प्रखंड सामुदायिक समन्वयक नियुक्त करना, मुस्कान योजनाओं में टीकाकरण से ड्यू एवं डन के आधार पर प्रोत्साहन राशि में कटौती पर रोक लगाते हुए भुगतान करना, राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आशा के प्रशिक्षण के लिए अग्रिम राशि का दोहन करनेवाले एनजीओ के सचिव कर कार्रवाई करना, फैसिलेटर की नियुक्ति के बाद ही आशा पद से त्याग करने के साथ ही कार्य अवधी निर्धारित कर यात्रा व्यय भुगतान करना आदि प्रमुख हैं। मौके पर ¨मटु देवी, उर्मिला देवी, संजु देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, त्रिवेणी देवी, अमृता देवी, उर्मिला कुमारी, श्यामा देवी, सुनिता कुमारी, शर्मिला देवी, निर्मला देवी, नुरैशा खातून, सोनी झा, नूतन देवी, गीतांजली देवी, कविता ¨सह, मीना देवी, ममता देवी, किरण झा, मंजू देवी, सरिता कुमारी, रजिया सुल्ताना, रेखा कुमारी, वीणा देवी, पवन गुप्ता, कामिनी कुमारी, सुदामा देवी, संगीता ¨सह, चंद्रकला देवी, रंभा कुमारी सिन्हा, प्रभा देवी, गायत्री देवी, सविता देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, रेणु झा, नीतू देवी, तारामुनी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, किरण देवी, मीरा देवी, सोनम देवी, माला देवी आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.