Move to Jagran APP

ईवीएम हटाओ देश बचाओ को लेकर परिवर्तन यात्रा

सीतामढ़ी। बोखड़ा में क्षत्रपति साहू जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर ईवीएम हटाओ देश बचाओ राष्ट्रीय परिवर्तन यात्रा के तहत प्रखंड के पतनुक्का काली स्थान प्रांगण में बहुजन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मतांग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 11:08 PM (IST)
ईवीएम हटाओ देश बचाओ को लेकर परिवर्तन यात्रा
ईवीएम हटाओ देश बचाओ को लेकर परिवर्तन यात्रा

सीतामढ़ी। बोखड़ा में क्षत्रपति साहू जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर ईवीएम हटाओ देश बचाओ राष्ट्रीय परिवर्तन यात्रा के तहत प्रखंड के पतनुक्का काली स्थान प्रांगण में बहुजन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मतांग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था पहुंचा। मोर्चा के पुपरी अनुमंडल के अध्यक्ष कुलदीप प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मतांग ने ईवीएम हटाओ देश बचाओ पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि बीजेपी वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव ईवीएम घोटाला कर जीती है। चुनाव के पहले सभी पार्टी ईवीएम के खिलाफ आवाज उठा रही थी। लेकिन, अब कोई भी नेता भय से बोल नहीं पा रहा है। इस देश में जनता पर जबरदस्ती ईवीएम थोपा जाता है। उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता के मतों की चोरी हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। कहा कि उनके द्वारा बिहार के अन्दर साढ़े छह हजार किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा की गई है। 40 लोकसभा क्षेत्रों व 243 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा कर लोगों से मिलेंगे। ईवीएम हटाओ, देश बचाओ व मतपत्र लाओ का नारा बुलंद किया जाएगा। यात्रा में बहुजन मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार यादव, रंजीत चौपाल, बिट्टू पासवान, योगेन्द्र राम, विरेंद्र साह व लालबिहारी साह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.