मांगों को ले हड़ताली रसोइयों ने किया प्रदर्शन
मध्याह्न भोजन रसोइया संघ ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बोखड़ा बीआरसी नयाटोल के समक्ष प्रदर्शन किया।
सीतामढ़ी। मध्याह्न भोजन रसोइया संघ ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बोखड़ा बीआरसी नयाटोल के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा कि उनकी मांगों में एमडीएम रसोइया का पारिश्रमिक तत्काल बढ़ाने व न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रति माह करने, दस महीना के बजाए 12 महीना के पारिश्रमिक का प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करने व मध्याह्न भोजन कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत 12 सूत्री मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मालूम हो कि पिछले सात जनवरी से मध्याहन भोजन रसोइया संघ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। प्रदर्शन में समीदा खातून, शीला देवी, सोनू कुमारी, रजिया देवी, बीणा देवी, लालबाबू राय, सोनावती देवी, राजिन्दर बैठा, वैदेही देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, मुन्नी देवी सुनीता देवी, पानो देवी, बबिता देवी, चुल्हिया देवी, मंजू देवी, राम श्रेष्ठ राय, इंदु देवी, रेखा देवी व पारो देवी समेत कई रसोइया शामिल थीं।