Move to Jagran APP

Sitamarhi News : पति रिटायर ऑफिसर और पत्नी टीचर, तड़के सुबह घर में घुस गए लुटेरे; बंधक बनाकर कैश और लाखों का समान ले उड़े

सीतामढ़ी में लुटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पूर्व राजस्व अधिकारी के घर से एक लाख कैश और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे थे। इसके बाद पिस्तौल के बल पर दंपती को बनाया। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By Mukesh Kumar Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 25 Apr 2024 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 11:13 AM (IST)
बाजपट्टी में सरकारी कर्मी के घर डाका, लाखों की लूट

संवाद सूत्र, बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। हथियारबंद लुटेरों ने घर के मेन गेट का ताला काटकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैती की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव एराजी वार्ड संख्या 12 की है।

loksabha election banner

सूचना मिलते ही पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की। साथ ही उन्होंने खुद छानबीन की। जानकारी के मुताबिक, बनगांव एराजी गांव निवासी सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी और शिक्षिका कुमारी निर्मला के घर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है।

आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी घर में घुसे

जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी अरविंद चौधरी ने बताया कि उनके बेटे और बहू कोलकाता में रहते हैं। घर पर वे पति-पत्नी थे। इस बीच, गुरुवार तड़के 3:30 बजे सुबह में आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद अपराधी ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए। एक कमरे में वे दोनों पति-पत्नी सोए थे।

उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसे धक्का देकर तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी को बंधक बना कर उनके साथ मारपीट की गई। पिस्तौल के बल पर चाबी लेकर गोदरेज खोल लिया। गोदरेज से रुपये और जेवरात लूट लिए।

1 लाख कैश और 10 भर सोने के जेवरात की लूट हुई

इसके बाद डकैतों ने उनके बहू के कमरे के गोदरेज की चाबी मांगी। चाबी नहीं मिलने पर उसे झटके में तोड़ दिया और उसमें से भी जेवरात लूट लिए। इसके अलावा, कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर भी ले गए।

करीब 1 लाख कैश और 10 भर सोने के जेवरात की लूट हुई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार मौके पर पहुंचे।

डकैती की घटना सामने आई है। पीड़ित से पूछताछ में 4 भर सोने के जेवरात और करीब एक लाख रुपए नगद डकैतों के द्वारा ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अतनु दत्ता, पुपरी डीएसपी

यह भी पढ़ें-

Mukesh Sahani : भाजपा का नाम लेकर अचानक भावुक हो गए सन ऑफ मल्लाह, याद दिलाई पुरानी बात; कहा- साजिश करके...

Pawan Singh : पवन सिंह को काराकाट से किसने चुनाव लड़ने को कहा? खुद बताया सबकुछ, विरोधियों को भी दे दिया संदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.