सभी बूथों पर चार सक्रिय सदस्य और सौ प्राथमिक सदस्य बनाएगा राजद
सीतामढ़ी। डुमरा रोड स्थित इंडिया गेस्ट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के सघन सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष शफीक खां की अध्यक्षता में हुई।
सीतामढ़ी। डुमरा रोड स्थित इंडिया गेस्ट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के सघन सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष शफीक खां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने जिला में चलाया जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व को बिहार के सभी समाज ने स्वीकार किया है। जिसका परिणाम है कि सभी वर्ग के लोग पार्टी सदस्य बनना चाहते हैं। पूर्व सांसद डा अर्जुन राय ने कहा कि 17 प्रखंड, एक नगर निगम, तीन नगर परिषद, एक नगर पंचायत मिलाकर सभी बूथों पर कम से कम 4 सक्रिय सदस्य और सौ प्राथमिक सदस्य बनाना है । जिस दिशा में सभी कार्यकर्ता साथी जिसमे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष शफीक खां के नेतृत्व में काम करेगी और खुद पूर्व सांसद जिला के सभी प्रखंडों में व्यापक जन चेतना जगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। जिला अध्यक्ष शफीक खां ने कहा कि पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। निर्धारित लक्ष्य को समय रहते पूरा करना है। मौके पर विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा, स्थानीय निकाय प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार उर्फ कब्बू खिरहर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंद्राणी देवी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जलालुद्दीन खां, हरि ओम शरण, प्रधान महासचिव लालू प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्याम बाबू राय, बोखरा प्रमुख सुधीर शाह, प्रदेश महासचिव ब्रजमोहन मंडल, राम कैलाश साह, शिव चंद्र मंडल, उमर सैफुल्ला, जियाउल्लाह, प्रो रास नारायण, रोशन यादव , सीमा गुप्ता, गणेश गुप्ता, अहिराज शैलेंद्र, राम प्रकाश राय, जगन्नाथ राय, अनूठा पंडित, राजीव पासवान, रविदर सिंह, अकबर अली, श्रीनाथ राय, मनोज आजाद, कृष्णा नंदन महतो, जय नारायण राय, चंदन पासवान, मोहन बैठा व जिला परिषद सदस्य सुनील यादव आदि उपस्थित थे।