Move to Jagran APP

नदी हमारी सांस्कृतिक विरासत व पहचान,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'

सीतामढ़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के आठों विधानसभा के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 12:13 AM (IST)
नदी हमारी सांस्कृतिक विरासत व पहचान,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'
नदी हमारी सांस्कृतिक विरासत व पहचान,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात'

सीतामढ़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के आठों विधानसभा के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। रुन्नी सैदपुर विधानसभा में बिहार सरकार के श्रम मंत्री जिबेश मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राधा मोहन शर्मा ,विधानसभा प्रभारी अरुण गोप, उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, महामंत्री आशुतोष कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत मंडल एवं बूथ पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

loksabha election banner

वही, सीतामढ़ी में सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने प्रधानमंत्री के मन की बात को अपने साथियों के साथ सुना। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए संबोधन नदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और पहचान है। भारत में नदियों की होती है पूजन। और इसे स्वच्छ रखना है हमारी नैतिक जिम्मेदारी। युवाओं को रोजगार के दिशा में कार्य क्षमता विकसित करने की सलाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी।

मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में भाजपा आईटी सेल संयोजक अवनीश कुमार, कृष्णा कुमार, क्रीडा मीडिया प्रमुख मनोज कुमार सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक रितुल झा, अमरेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।

रीगा, संस: रीगा मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए । मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि शौचालय निर्माण होने से गरीबों का सम्मान बढ़ा है आज परिवार की महिलाएं इज्जत और सम्मान के साथ जी रही हैं। खादी के कपड़े पहनने पर भी उन्होंने बल दिया। मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव चौधरी, सूरज प्रसाद सिंह, रवि पटेल, बैद्यनाथ कुमार सिंह, राम लखन महतो,सीता देवी आदि मन की बात सुनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.