जनता दरबार में डीएम ने की जनसमस्याओं पर सुनवाई
सीतामढ़ी। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 12:01 AM (IST)
सीतामढ़ी। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें दर्जनों मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी हुआ। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने एक-एक कर लोगों की अर्जी पर सुनवाई की। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, सेविका चयन, अतिक्रमण और बिजली आदि से संबंधित मामले अधिक रहे। जनता दरबार को लेकर अहले सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोग हाथ में आवेदन लेकर कतार में लगे रहे। वहीं डीएम ने लोगों को एक-एक कर बुला कर उनकी परेशानी सुनी। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें