अधिकार के लिए पंसस करेगा आंदोलन
मुख्यालय डुमरा स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक पंसस नंद किशोर राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सीतामढ़ी। मुख्यालय डुमरा स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक पंसस नंद किशोर राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पंचायत समिति सदस्यों को पंचायत के विकासात्मक कार्यों से वंचित किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में प्रत्येक प्रखंड से एक कमेटी तैयार कर सरकार के समक्ष मांगें रखी जाएगी। मांगों के समर्थन में प्रखंड से लेकर मुख्यालय पटना तक आंदोलन किया जाएगा। इनकी प्रमुख मांगों में पंचायत समिति सदस्यों को मनरेगा से जोड़ना, पंचायतों में मिलने वाली विकास मद की 50 फीसदी राशि के खर्च का अधिकार पंसस को देना, पांचवी वित व 14 वित्त की राशि से विकास कार्य के लिए पंसस को अधिकृत करना आदि शामिल है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार मांगे पूरी नहीं कर सकती है तो त्रिस्त्रीय पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद को ही खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि जनता जिस विश्वास से चुनती है उसी विश्वास पर वह काम भी खोजती है। लेकिन सरकार की कार्यशैली के कारण हम पंचायत समिति सदस्य मर्माहत हो रहे है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बारी बारी से सभी प्रखंडों में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रखंड से प्रतिनिधि को चयनित किया जाएगा। सभी प्रतिनिधि इस संबंध में पटना में सरकार के सचिव व मंत्री से मिलकर समस्याओं को रखेंगे। आश्वासन के बाद आंदोलन की रुप रेखा तय की जाएगी। मौके पर नंद किशोर राय, गणेश ¨सह सुरेश राय, मंजू देवी, नेहा प्रिया, शोभा देवी, रेखा देवी, पुनीता देवी, माधुरी कुमारी, राजकुमारी देवी, सुरीला देवी आदि कई पंसस मौजूद थे।