Move to Jagran APP

विरोधियों को नहीं दिख रहा विधान सभा चुनाव का मुद्दा: देवेश

सीतामढ़ी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की लोकसभा चुनाव की नीव का पत्थर साबित होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 12:13 AM (IST)
विरोधियों को नहीं दिख रहा विधान सभा चुनाव का मुद्दा: देवेश
विरोधियों को नहीं दिख रहा विधान सभा चुनाव का मुद्दा: देवेश

सीतामढ़ी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की लोकसभा चुनाव की नीव का पत्थर साबित होगा। विरोधी पस्त हो चुके हैं। उन्हें चुनाव का कोई मुद्दा नहीं दिख रहा। बिजली-सड़क-पानी में बिहार में सबसे बेहतर कार्य किए हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा बिहार को आर्थिक पैकेज दिया गया है। जिसके माध्यम से कार्य शुभारंभ हो चुके हैं। गंगा, कोशी और गंडक नदियों पर पुल निर्माण हुए हैं। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनानी है। वे रविवार को डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर बदली हुई है। कोरोना काल मे सेवा के माध्यम से संगठन बेहतर काम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के माध्यम से किए गए कार्यो की सराहना की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईमानदारी निष्ठा से काम किए। इसलिए विश्व में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजक रीता शर्मा, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. उमेश चंद्र झा, अजय कुमार ठाकुर, आशुतोष सिंह, प्रो.नवल किशोर सिंह,मनोज वत्स, डॉ. मिथिलेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, संजीव चौधरी ,जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप, नंदकिशोर सिंह ,आशुतोष कुशवाहा, जिला मंत्री सुभाष केसरी, पवन कुमार उपमन्यु ,विनोद कुमार ,मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, आईटी संयोजक राहुल शाण्डिल्य,सहसंयोजक अवनीश कुमार ,ललिता देवी, रमेश पासवान, डॉक्टर देवेश कुमार,शाहीन परवीन, संतोष कुमार पाठक अंटू पाठक,सभी मंडल अध्यक्ष,और विधान सभा विस्तारक ने भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.