Move to Jagran APP

मंडल कारा में महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे छठ व्रत

सीतामढ़ी मंडल कारा में छठ पर जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 01:45 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 01:45 AM (IST)
मंडल कारा में महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे छठ व्रत
मंडल कारा में महिलाओं से अधिक पुरुष कर रहे छठ व्रत

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी मंडल कारा में छठ पर जेल प्रशासन की ओर से छठ व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूजा घाट पर कक्षपाल व अन्य अधिकारी खड़े रहकर पूजा की तैयारी करवा रहे हैं। कहने को यह जेल छठ के मौके पर गंगा-जमुनी संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश कर रही है। यहां पर रह रहे कैदी बेहद खुश और जेल प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस जेल में महिलाओं से ज्यादा पुरुष ही छठ पूजा कर रहे हैं। इस जेल में फिलहाल 47 कैदी हैं, जो छठ व्रत कर रहे हैं। 30 पुरुष व 17 महिला कैदी जेल घाट पर अ‌र्घ्य देंगे। उनकी पूजा-अर्चना के लिए सभी कैदी पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव से हाथ बंटा रहे हैं। हिदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं, सदभावना के साथ छठ घाट का उन्होंने निर्माण किया है। घाट का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं, उसके किनारे केले का थम गाड़े हैं और उस स्थान की गोबर से लिपाई की है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि नहाय खाय के दिन छठ घाट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। उसकी साज-सज्जा में अब सभी कैदी जुटे हुए हैं। जेल प्रशासन अपने स्तर से उनकी जरूरतों का ख्याल रख रहा है। छठ व्रतियों के लिए पूजन सामग्रियां व कपड़े का वितरण किया गया। जहां भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। कृत्रिम छठ घाटों को कृत्रिम रौशनी से सजाया जा रहा है। अ‌र्ध्य के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.