Move to Jagran APP

15 को सीतामढ़ी आएंगे जदयू प्रदेश अध्यक्ष, होगा भव्य स्वागत

सीतामढ़ी । राजोपट्टी स्थित परिसदन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 12:10 AM (IST)
15 को सीतामढ़ी आएंगे जदयू प्रदेश अध्यक्ष, होगा भव्य स्वागत
15 को सीतामढ़ी आएंगे जदयू प्रदेश अध्यक्ष, होगा भव्य स्वागत

सीतामढ़ी । राजोपट्टी स्थित परिसदन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मालाकार एवं प्रदेश के अन्य नेताओं का कार्यक्रम 16 मार्च को बाजपट्टी प्रखंड कार्यालय के सामने मध्य विद्यालय मधुबन गोट में दिन के 11 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष, कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा प्रदेश अध्यक्ष बापू की कर्मभूमि चंपारण से शिवहर होते हुए सीतामढ़ी में 15 मार्च को आएंगे। 16 मार्च को बाजपट्टी के मध्य विद्यालय मधुबन गोट में कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत के लिए जगह जगह स्वागत द्वार विभिन्न चौक चौराहा पर फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा कार्यक्रम को पूर्व विधायक मो खलील अंसारी, मो जियाउद्दीन खान पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, अरुण कुमार सिंह अनिल कुमार सिंह, कंचन पटेल किरण गुप्ता धीरेंद्र पटेल नागेंद्र कुशवाहा प्रो अमर सिंह, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, हरिद्वार राय पटेल, नवल किशोर, विजय पटेल, पीतांबर सिंह कुशवाहा, बिकाऊ महतो, अजीत पटेल, मो. गजनफर हुसैन, रमेश सिंह, सुजीत कुमार सिंह, सुरेन्द्र पटेल ने संबोधित किया। मौके पर नसीम अंसारी, नीरज सिंह, राजेश दास, कमोद कुमारबसंत,अरुण कुमार ठाकुर,ओम प्रकाश राय,रामा शंकर शाह,कैलाश बिहारी मिश्र, राजगीर सिंह कुशवाहा, सुबोध कुमार बिहारी, नवीन पटेल संजय सराफ, सीताराम मालाकार, अमित सहाय, जय मंगल पटेल, चंद्रभूषण पटेल, दिनेश शर्मा ,वीरेंद्र कुमार यादव, संजय सिंह बब्बू, धर्मजीत कुमार गोलू, रामबाबू सिंह ,बसीर अंसारी, मनोज कुमार यादव ,प्रदेश नेत्री लक्ष्मी झा सहित दर्जनों जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.