दीपावली पर 5 हजार गरीबों का हुआ गृह प्रवेश
यह दीपावली जिले के 5 हजार गरीबों के लिए खुशियों का सौगात लेकर पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 12:59 AM (IST)
सीतामढ़ी। यह दीपावली जिले के 5 हजार गरीबों के लिए खुशियों का सौगात लेकर पहुंची। गुरुवार को दीपावली के अवसर पर जिले के 5 हजार गरीबों का गृह प्रवेश हुआ। डीएम के निर्देश पर डीडीसी समेत अधिकारियों की टीम ने गांवों का दौरा कर गरीबों को उनके नव निर्मित मकान में गृह प्रवेश कराया। डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने बताया की शेष 5 हजार घरों में छठ के बाद गृह प्रवेश कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें