Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल: कारी सुहैब

युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष कारी सुहैब ने कहा कि बाढ़ से पूरे बिहार के लोग तबाह हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 12:32 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल: कारी सुहैब
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल: कारी सुहैब

सीतामढ़ी। युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष कारी सुहैब ने कहा कि बाढ़ से पूरे बिहार के लोग तबाह हैं। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल है। वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार हीं नहीं पूरे देश के लोग तबाह है। बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोरोना संक्रमितों के इलाज में भेदभाव किया जा रहा है। वे गुरुवार को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बिहार में कोरोना की सही जांच नहीं की जा रही है। आंकड़ा को सरकार छुपा रही है। अगर सही जांच हो तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ेगा। राजद विधान सभा चुनाव के पक्ष में नहीं है। लेकिन, अगर चुनाव होता है तो राजद पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। कोरोना संक्रमित व बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर अपने स्तर से राहत सामग्री वितरण करा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। कहा कि सीतामढ़ी के 39 हजार किसानों को फसल क्षति मुआवजा नहीं मिला है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शरण नारायण, प्रदेश महासचिव जलालुद्दीन खान, सन्नी श्रीवास्तव, मनोज यादव, सचिव अमर यादव व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.