गांधी जी ने आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहा कांग्रेस मुक्त भारत
सीतामढ़ी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि भ
सीतामढ़ी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा निर्माण करती है जबकि, राजद तोड़ने पर पर भरोसा करता है। भाजपा निर्माण के साथ विश्वास में विश्वास रखती है। जबकि, राजद आपस में लड़ जाता है और सामूहिक हिसा करवाता है। वे मंगलवार को डुमरा हवाई अड्डा मैदान में एनडीए समर्थित भाजपा के रीगा व बथनाहा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद व अनिल राम के नामांकन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में सुशासन आई तो राजद के राज में चारों तरफ हिसा, अपहरण, लूट, का राज कायम हो गया। चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत गांधी जी ने की और आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के सपनों को साकार किया और कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है। आज के कार्यक्रम में अजय सिंह बउआ जी, पूर्व उप प्रमुख सुप्पी रामनंदन यादव को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। सांसद सुनील कुमार पिटू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में काफी विकास हुआ है। सीतामढ़ी के आठों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार की जीत निश्चित है।
----------------------------
सभी सीटों पर जीतेगा एनडीए सभा को शिवहर सांसद रमा देवी, स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिटू, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, परिहार विधायक सह प्रत्याशी गायत्री देवी, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रंधीर सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. उमेश चंद्र झा, प्रदेश नेता राजेश वर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका रीता शर्मा, अजय कुमार ठाकुर, श्यामचंद्र सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अमित सहाय, संजीव चौधरी, महामंत्री नंदकिशोर सिंह, जिला मंत्री सुभाष केसरी, चुनचुन सिंह, श्रीकांत सिंह बबलू, जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार, आईटी संयोजक राहुल शाण्डिल्य, अवनीश कुमार, देवेश कुमार, सुनील व्याहुत, जिया लाल ठाकुर, राहुल रणवीर आनंद, गौरव कुमार सिंह, आयुष झा, उमेश प्रसाद, रामाशीष पटेल, अमरेंद्र वासुदेव आदि उपस्थित रहे।