Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

पुपरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 12:28 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 12:28 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी
जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

सीतामढ़ी। पुपरी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनाया। पुपरी गांव में प्रखंड संयोजक भोगेन्द्र गिरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। मौके पर बद्रीनाथ मिश्र, राजकुमार मंडल, शिवाचन्द्र मिश्र, गुलटेन मिश्र, रामस्नेही पांडेय, अमजद हुसैन, राजन कुमार, अमीरी पासवान, रामचन्द्र गिरी, अजय भूषण झा, मुरारी मिश्र, कन्हाई मिश्र, अपर्णा शर्मा, संदीप ठाकुर, नवल किशोर पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

रीगा : कुशमारी पंचायत भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वीं जयंती मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी किसानों को महाजन से मुक्ति दिलाने एवं आत्महत्या से बचाने के लिए केसीसी योजना शुरू की। देश के एक छोर से दूसरे छोर तक जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना चलाया। उनके कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटलजी कवि विद्वान एवं मृदुभाषी थे। मौके पर मंडल प्रभारी रमेश प्रसाद ¨सह, प्रमोद चौधरी, दिलचंद प्रसाद, कुनकुन माझी, निशांत कुमार चंदन, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ हरी, मनोज साह, श्याम चंद्र कुमार तथा गणेश साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मेजरगंज : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सुशासन दिवस ' के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। मंडलस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में कुआड़ी मदन स्थित उनके आवास पर किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनको याद किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला मंत्री राम आधार महतो ने कहा कि अटल जी सुशासन के प्रणेता थे। वो सिर्फ देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता थे। मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम राम आ•ाद, सुरेश नन्दन ठाकुर, हरिनाथ मिश्र, रविन्द्र प्रसाद, रौशन झा, शिवराम ¨सह, नवल किशोर ¨सह, केशव झा, राकेश ¨सह, मोनू ¨सह, चन्दन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रुन्नीसैदपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर लोगों ने उन्हें याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के व्यक्तित्व की सरलता व सिद्धांत के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में युगल किशोर गुप्ता, उमाशंकर ¨सह, विश्वनाथ पूर्वे, ¨सघेश्वर महतो, राम किशोर ¨सहा, अरुण कुमार गुप्ता, मधु झा, नरेश साह, काशी साह व जीतेंद्र कुमार आदि प्रमुख थे। दलित बस्ती में मनाई गई पूर्व पीएम की जयंती

बथनाहा (सीतामढ़ी) संस : प्रखंड क्षेत्र के भाजपा द्वारा बथनाहा मंडल एवं सहियारा मंडल में कई जगहों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। बथनाहा मंडल द्वारा बथनाहा गांव के दलित बस्ती में मंडल अध्यक्ष श्रीकांत बबलू की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र झा, जिला उपाध्यक्ष माधवेंद्र ¨सह कुशवाहा, कन्हैया पासवान, रामेश्वर दास, सुधीर झा, ममता देवी, हरिकिशोर, उमेश प्रसाद, सुरेंद्र भंड़ारी, आयुष, अजीत कुमार पाठक उपस्थित थे। दूसरी ओर सहियारा मंडल में कई जगहो पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र ¨सह ने की। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिह कुशवाहा, राजवंशी ठाकुर, विनोद सहनी, पुनम देवी, मुखिया धरखन महतो उपस्थित थे।

बैरगनिया: भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की जयंती मनाकर उनके तस्वीर पर फूल माला अर्पित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। जयंती समारोह में शामिल पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि अटल जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में उनका शानदार योगदान रहा है। समारोह में महामंत्री सुशील झा,जयप्रकाश भारती,रामप्रीत सहनी,पवन कुमार गुप्ता,योगेंद्र साह,अस्मिता झा,रामलाल पासवान, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे। इधर, भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में नगर के अशोगी गांव में जयंती समारोह मनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की। कार्यक्रम में महामंत्री प्रमोद महतो, प्रभु चौधारी, चन्देश्वर महतो, नागा चौधरी, जियालाल ठाकुर, वैधनाथ पंडित, कृष्ण कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, मदन पासवान, विनोद ¨सह, विजय झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.