Move to Jagran APP

केक काट जदयू कार्यालय में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन

सीतामढ़ी। शहर के रघुनाथपुरी स्थित जिला जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वा

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM (IST)
केक काट जदयू कार्यालय में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन
केक काट जदयू कार्यालय में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन

सीतामढ़ी। शहर के रघुनाथपुरी स्थित जिला जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्म दिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने की। इस अवसर पर केक काटकर शुभारंभ करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड, पंचायत,बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा विकास दिवस मनाया जा रहा है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो विकास हुआ है उसकी चर्चा आज सभी जगह पर हो रही है। इस अवसर पर विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश सुनाया गया। विकास दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ,किरण गुप्ता ,कंचन पटेल, प्रो.अमर सिंह,उपाध्यक्ष रमेश पटेल,सुरेंद्र पटेल ,विजय पटेल, सुजीत सिंह ,चंद्रभूषण पटेल, सुजीत झा,कुमार शुभम, संजय प्रसाद,नवीन पटेल,अजय पटेल, रामनरेश सिंह, सुरेश यादव, सुबोध बिहारी, शानू बिहारी, रामबाबू सिंह,नागेंद्र कुशवाहा, सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे ।

loksabha election banner

विकास दिवस के रुप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन परिहार, संस: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन को विकास दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आदर्शों पर चलने संकल्प लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष बंशलाल प्रसाद ने की। मौके पर राकेश कुमार सिंह, राम छबीला मंडल, राम स्वार्थ सहनी, शत्रुघ्न कुशवाहा, जवाहर लाल यादव, नागेंद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद यूसुफ, राय चंद्र प्रसाद सिंह, राम प्रताप राय, महेंद्र दास, सुरेश मंडल, सुरेंद्र राउत, सुनील मंडल एवं छेदी पटेल समेत कई लोग मौजूद थे।

बेलसंड : जदयू प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने की ।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के लंबी उमर की कामना भी की। कार्यक्रम के दौरान मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश भगत,कौशल किशोर सिंह,कबीर आलम,गौरी शंकर सिंह,मोतीलाल साह,नागेन्द्र झा,विनोद चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे ।

बैरगनिया: प्रखंड जदयू की बैठक स्थानीय बनवारी लाल बेनीवाल धर्मशाला के प्रांगण में हुई जिसमें सुबे के मुखिया नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बैठक में 4 मार्च को होने वाली कार्यकर्ता बैठक पर विचार की गई। इस बैठक में वरिष्ठ जदयू नेता आदित्य मिश्रा, जिला जदयू उपाध्यक्ष तनवीर अली, उर्फ पप्लू खां, जिला परिषद प्रतिनिधि राजकुमार राय, अध्यक्ष दिनेश राम, इशरारुद्दीन खां, जय प्रकाश कुमार, कौशल किशोर झा, प्रवीण कुमार, राजीव गौतम, भीम कुमार, गोविद राम समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.