जरूरतमंदों के बीच किया गया वस्त्र का वितरण
सीतामढ़ी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, सीतामढ़ी शाखा के तत्वावधान में 'नेकी की दीवार' का आयोजन किया गया।
सीतामढ़ी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, सीतामढ़ी शाखा के तत्वावधान में 'नेकी की दीवार' का आयोजन किया गया। स्थानीय हलेश्वर स्थान में अध्यक्ष सुमन सराफ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गर्म कपड़े, साधारण कपड़े, मुढ़ी लाई व बिस्कुट का वितरण किया गया। हलेश्वर स्थान के आस पास के गांव से 250 से ज्यादा पुरुष, महिला व बच्चे उपस्थित थे। वहां पर महिला सम्मलेन की सदस्या अपने घरों से सैकड़ों की संख्या में पहने जा रहे अच्छे गर्म कोट-जेकेट, सूती, टी शर्ट, जिन्स, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों के कपड़े लेकर आई थी। सचिव प्रो. ज्योति सुन्दरका ने कहा कि पहले से कार्यक्रम के आयोजन करने की जानकारी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कपड़े मिलने पर जरूरतमंद लोगों ने काफी खुश जताई तथा मारवाड़ी महिला सम्मलेन द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम में सुमन सराफ, सुमित्रा अग्रवाल, वीणा सरावगी, गायत्री अग्रवाल, उमा खेतान, अनिता सराफ, रजनी हिसारिया, सरिता अग्रवाल, जुली सराफ, सुनीता हिसारिया, रितु सराफ, पूनम हिसारिया, सुनीता पोद्दार, राखी अग्रवाल, सोनम सरावगी, रंजना सुरेका, अलका अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सुनीता सराफ, विभा जालान, मीरा पोद्दार, सुधा शर्मा, रितु हिसारिया, हर्षरी सराफ ने योगदान दिया। वस्त्र वितरण में हलेश्वरनाथ मंदिर के सचिव सुशील कुमार ने भी सहयोग किया।