Move to Jagran APP

बैरगनिया में महिला की हत्या कर फेंका शव

बैरगनिया में एक महिला की हत्या कर शव फेंका हुआ बरामद होने से सनसनी फैल गई। बैरगनिया रेल क्षेत्र अंतर्गत पोखर में शनिवार सुबह शव फेंका हुआ बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 12:58 AM (IST)
बैरगनिया में महिला की हत्या कर फेंका शव
बैरगनिया में महिला की हत्या कर फेंका शव

सीतामढ़ी। बैरगनिया में एक महिला की हत्या कर शव फेंका हुआ बरामद होने से सनसनी फैल गई। बैरगनिया रेल क्षेत्र अंतर्गत पोखर में शनिवार सुबह शव फेंका हुआ बरामद हुआ। चादर से लिपटे और पैर बंधा शव देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। रेल एसपी अशोक कुमार ने हत्या की बात तो स्वीकारी है, लेकिन दुष्कर्म की घटना से फिलहाल इन्कार किया है। कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। रेल डीएसपी स्मिता सुमन व रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम घटनास्थल की छानबीन की। रेल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तत्काल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेल थानाध्यक्ष के अनुसार, शव सड़-गल गया है। उन्होंने इस बात की आशंका भी जताई कि आठ-दस दिन पूर्व महिला की कहीं हत्या की गई और शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त अहम है। उससे काफी कुछ सुराग मिल सकता है। बताते चलें कि अल सुबह शौच के लिए रेल क्षेत्र में गए एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ पड़ी। शव से उठ रही सड़ांध से उसको संदेह उत्पन्न हुआ। सूचना के बाद भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने बैरगनिया थाना और रेल थाना को सूचना दी। सूचना के छह घंटे बाद रेल थाने की टीम मौके पर पहुंची। महिला की उम्र तकरीबन 30 वर्ष बताई गई है। लोगों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। लोगों का यहां तक कहना है कि गढ़ी माई मेला से लौटने के दौरान महिला के साथ जोर-जबरदस्ती की गई होगी। एक साल पूर्व बैरगनिया में एक छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को इसी तरह रेल क्षेत्र अंतर्गत जलकुंभी में ही फेंका गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.