Move to Jagran APP

जरूरतमंदों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया कंबल

पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर से ठिठुर रहे गरीब असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। बोखड़ा में बीडीओ रीता कुमारी देर शाम अलग अलग पंचायतों के टोला-मोहल्ला में जाकर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में असहायों के बीच कंबल वितरित की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:50 AM (IST)
जरूरतमंदों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया कंबल
जरूरतमंदों को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराया गया कंबल

सीतामढ़ी । पिछले तीन दिनों से जारी कड़ाके की ठंड व शीतलहर से ठिठुर रहे गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। बोखड़ा में बीडीओ रीता कुमारी देर शाम अलग अलग पंचायतों के टोला-मोहल्ला में जाकर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में असहायों के बीच कंबल वितरित की। कुरहर पंचायत सियारी गांव स्थित वार्ड एक में एवं कुरहर मुशहरी टोल में दिव्यांग व असहाय ब्यक्तियों के बीच बीडीओ रीता कुमारी एवं मुखिया पति डॉ. रामजानकी राय ने कंबल वितरण किया। इसके अलावा खड़का दक्षिणी एवं बोखड़ा पंचायत में भी कंबल वितरण किया गया। कुरहर पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी राय ने कहा कि पंचायत के कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां कई गरीब व असहाय लोग हैं। जिन्हें कंबल की जरूरत है। पंचायत में सिर्फ चार कंबल आए थे। जिसमें से सियारी एवं कुरहर मुशहरी टोल में दिव्यांग व असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। मौके पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य गणेश सहनी एवं डॉ. रामजानकी राय ने कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाव के लिए पंचायत के अलावा प्रखंड के बिभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त

loksabha election banner

सुरसंड: गुरुवार को भी दिन भर पूरा वातावरण घने कुहासा में लिपटा रहा। इससे सुबह और शाम में फर्क मिट गया। साथ ही बह रही सर्द हवा से कनकनी बढ़ गई और लोग ठिठुरने को विवश हो गए। कुहासा के कारण शहर में तो कम लेकर घनी बस्ती के बाद सरेह में सड़कों पर दिन में भी दिन में भी घर से निकलना नही चाह रहे है।पैदल या वाहन वाहन से अधिक आवश्यकता पड़ने पर मजबूरीवश वाहन से सफर करते हैं। कनकनी से बचने लिए लोग अलावा जला हाथ सेंकते नजर आए। सुबह में कुहासा और घना था। शाम ढलते ही ठंड में और इजाफा हो गया। सड़क किनारे सजे फुटपाथी दुकानें एवं ठेला खोमचा वाले अपनी दुकान समेटने लगे। दुकानों के शटर जल्द गिरने लगे और लोग जल्द घरों को लौटने लगे।

भाजपा नेता ने कराई अलाव की व्यवस्था

सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत के 50 गांव सुरसंड नगर पंचायत के 19 वार्ड में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी सह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य आराध्य हर्षचर्धन,अशोक हर्षचर्धन ने अपने निजी कोष से प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के कई गांव में अपने कार्यकर्ता के साथ अलाव की व्यवस्था कराया। वही, प्रखंड कई गांव में जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य मनीष कुमार ने अपने निजी कोष से प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.