बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक
बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद ¨सह का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:19 PM (IST)
सीतामढ़ी। बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद ¨सह का निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार स्टेट बार काउंसिल के मेंबर सह लोक अभियोजक अरुण कुमार ने शोक जताया है। वहीं उनके निधन को बार काउंसिल के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है। साथ ही खुद के लिए व्यक्तिगत क्षति बताया है। कहा है कि वे वर्ष 1988 से लगातार बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रहे। वह बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय को जो सहयोग दिया वह सराहनीय है। कहा कि वे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को ईश्वर शक्ति और साहस प्रदान करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें