आशा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के साथ की तालाबंदी
सीतामढ़ी। अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार से आशा कार्यकर्ता संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई।
सीतामढ़ी। अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार से आशा कार्यकर्ता संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल के प्रथम दिन आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिता देवी व डुमरा प्रखंड अध्यक्ष सुशीला पाठक के नेतृत्व में डुमरा पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन के साथ ही पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर समेत सभी कमरों में तालाबंदी की। हालांकि तालाबंदी से इमरजेंसी कक्ष को छोड़ दिया गया था। इसके कारण पीएचसी का कार्य बाधित रहा। मरीज परेशान रहे। प्रखंड के विभिन्न स्थानों से आये मरीजों को वापस होना पड़ा। धरना के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार आशा से काम लेती है, लेकिन मजदूरी देने के नाम पर पीछे पांव करती है। इतना ही नहीं अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्वक सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यक्रम में सरकार की पुलिस लाठी चार्ज करती है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दैनिक मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। कहा कि जबतक सरकार उनकी न्यायोचित मांग पूरी नहीं करेगी वे हड़ताल जारी रखने को संकल्पित हैं। मौके पर सुनिता कुमारी, शर्मिला देवी, निर्मला देवी, नुरैशा खातून, सोनी झा, नूतन देवी, गीतांजली देवी, कविता ¨सह, मीना देवी, ममता देवी, किरण झा, मंजू देवी, सरिता कुमारी, रजिया सुल्ताना, रेखा कुमारी, वीणा देवी, पवन गुप्ता, कामिनी कुमारी, सुदामा देवी मौजूद थीं।
------
सुप्पी : बिहार राज्य आशा संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर प्रखंड आशा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष बविता देवी के अध्यक्षता में बुधवार को विभिन मांगो के लेकर सुप्पी पीएचसी में ताला बंदी कर कार्य को बाधित करने के साथ ही धरना प्रदर्शन किया गया। उनकी मांगों में कार्य के एवज में प्रोत्साहन भत्ता, समान कार्य के समान वेतनमान आदि प्रमुख हैं। मौके पर संगीता ¨सह, चंद्रकला देवी, रंभा कुमारी सिन्हा, प्रभा देवी, गायत्री देवी, सविता देवी, निर्मला देवी, रीना देवी, रेणु झा, नीतू देवी, तारामुनी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, किरण देवी, मीरा देवी, सोनम देवी, माला देवी आदि मौजूद थी।