सरल स्वभाव के व्यक्ति थे पूर्व विधायक दिनकर राम
सीतामढ़ी। तीन बार बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे दिनकर राम के निधन से बथनाहा समेत ि
सीतामढ़ी। तीन बार बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे दिनकर राम के निधन से बथनाहा समेत जिले में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। सांसद सुनील कुमार पिटू ने कहा कि पूर्व विधायक दिनकर राम का निधन जिले की राजनीति जगत में अपूरणीय क्षति है। वे सरल भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। भाजपा विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। विधान पार्षद व पूर्व मंत्री देवेशचंद्र ठाकुर ने कहा कि सरल, सहज व व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के स्वामी थे पूर्व विधायक दिनकर राम। उनका निधन समाज और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व सांसद नवल किशोर राय व पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलित व गरीबों के लिए जीवनपर्यंत संघर्षशील रहे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। बेदाग छवि के कारण जन-जन के प्रिय थे। जदयू के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता विमल शुक्ला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरल स्वभाव के लगातार तीन बार बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे दिनकर राम निधन से काफी मर्माहत हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा जदयू परिवार उनके शोक संतप्त परिवार के साथ है। जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ.रंजू गीता, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव अमित सहाय, जदयू नेत्री किरण गुप्ता ने भी पूर्व विधायक दिनकर राम के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि जिले की राजनीति में उनकी बेदाग छवि थी। पूर्व विधायक के गांव में लोगों का लगा तांता मेजरगंज। पूर्व भाजपा विधायक दिनकर राम के निधन की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव चैनपुर में लोगों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवत शरण सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर नारायण सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला मंत्री रामधार महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम राम आजाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार रवि, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बलिराम सिंह, मुखिया लालबाबू सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।