Move to Jagran APP

मेजरगंज में झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमले में 14 गिरफ्तार, 250 पर प्राथमिकी

सीतामढ़ी। मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही नुनिया टोली में रविवार की रात पुलिस टीम पर गांव वाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:58 PM (IST)
मेजरगंज में झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमले में 14 गिरफ्तार, 250 पर प्राथमिकी
मेजरगंज में झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमले में 14 गिरफ्तार, 250 पर प्राथमिकी

सीतामढ़ी। मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही नुनिया टोली में रविवार की रात पुलिस टीम पर गांव वालों ने हमला बोल दिया। जिसमें एक एएसआइ व बीएमपी के दो जवान जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश भी की। भीड़ में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायर कर दी। जिसे देखकर आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाई। जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। इस गांव में मारपीट की सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी। पुलिस पर हमला के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 250 व्यक्तियों के विरुद्ध सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

loksabha election banner

इन लोगों पर दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी

घायल पुअनि नईमुद्दीन अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें स्थानीय सुरेश महतो, विवेक कुमार, रामवीर राय, विजय महतो, बुधन कुमार, फेकू कुमार, भाग्य नारायण राय, शंकर राय, चंद्रपाल, ऋषि पाल, सोनू कुमार, नागेश्वर महतो, राम कलेवर महतो, रामजनम यादव, मौजे महतो, इंद्रदेव महतो, किशोर महतो, रामानंद महतो, किशुनी महतो, बैधनाथ महतो, शंकर महतो, हरेंद्र महतो, हरुनी महतो, लालो साह, प्रमोद महतो, अमरेश महतो, बिगन महतो, रकटु महतो, रामगुलाम महतो, रामदेव महतो, रानी महतो, सियाराम महतो, गेना महतो, राजन महतो, गोनौर महतो, बाल्मीकि महतो, कृष्ण महतो, बिदेश्वर महतो, कृष्ण नंदन महतो तथा फेकन महतो को नामजद किया गया है। 250 लोग अज्ञात भी हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई उनमें सुरेश महतो, विवेक कुमार, रामवीर राय, विजय महतो, बुधन कुमार, फेकू कुमार, भाग्य नारायण राय, शंकर राय, चंद्रपाल, ऋषि पाल, सोनू कुमार, नागेश्वर महतो, राम कलेवर महतो व रामजनम यादव शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में कोविड-19 के जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये है पूरा मामला, जानिए क्या हुआ था रविवार की रात

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि दो गुटों के बीच मारपीट की घटना की सूचना पर गश्ती में निकले पुअनि नईमुद्दीन अंसारी सशस्त्र जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां 200 से अधिक लोग जमा थे। सभी के हाथ में लाठी-डंडे थे। भीड़ को समझाने के क्रम में उसमें से कुछ लोगों ने रोड़ा-पत्थर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे पुअनि नईमुद्दीन अंसारी का सिर फट गया। वही बीएमपी के दो जवान फुलेश्वर प्रसाद साह व बृजेश कुमार भारती भी घायल हो गए। लोगों ने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश भी की। भीड़ में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवैध आग्नेयास्त्र से फायर किया, जिसे देखकर आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाई। जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। बाद में रीगा सर्किल इंस्पेक्टर दया शंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष अशोक कुमार समेत कई थाने की पुलिस मलाही गांव में पहुंच आई। घर- घर छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.