बेलसंड में प्रशासन ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का कार्य
सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रशासन का डंडा चला।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 12:01 AM (IST)
सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रशासन का डंडा चला। नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के लिए छह माह पूर्व से ही प्रयास किया जा रहा था। इसको लेकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दी गई थी। लेकिन, हठी अतिक्रमणकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। विवश होकर कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। अभियान के शुरू होते ही सडक पर रेहड़ी, खोमचा एवं फल व सब्जी के दुकान लगाने वाले अपना सामान समेटकर भाग चले। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शिवनाथ ठाकुर ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से लेकर कोठी बाजार चौक व मस्जिद रोड में भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें