Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीतामढ़ी आएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी उत्साह है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 12:36 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 12:36 AM (IST)
मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सीतामढ़ी आएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में काफी उत्साह है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। डुमरा प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर में कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष सह बाजपट्टी विधायक डॉ. रंजू गीता ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। विकास पुरुष नीतीश कुमार का कार्यक्रम जिले के लिए एक सौगात लेकर आया है। परमानंदपुर में उनके द्वारा पवार ग्रिड का शिलान्यास समेत अन्य कई महत्वकांक्षी योजनाओं का उदघाटन किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेन्द्र साह, मीडिया प्रतिनिधि अरमान अली, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष अलीम आरजू, दिलीप कुमार यादव, जौहर अली ताज, राहुल कुमार ¨सह,म•ाहर अली राजा, गुलाब, सुनील बिहारी, विशाल गौरव, मनोज ¨सह, उपेन्द्र राय, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.