Move to Jagran APP

परिहार से 300 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

परिहार प्रखंड के मानिकपुर मुसहरनियां गांव से गुरुवार को 300 से अधिक कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। यह सभी कांवरिया बसंत पंचमी के दिन देवघर में जलाभिषेक करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 12:53 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 12:53 AM (IST)
परिहार से 300 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना
परिहार से 300 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

सीतामढ़ी । परिहार प्रखंड के मानिकपुर मुसहरनियां गांव से गुरुवार को 300 से अधिक कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। यह सभी कांवरिया बसंत पंचमी के दिन देवघर में जलाभिषेक करेंगे। रवानगी से पहले विधायक गायत्री देवी एवं पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने कांवरियों को प्रणाम कर आशीर्वाद मांगा एवं उनके मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी। बता दें कि पूर्व विधायक राम नरेश यादव के पिता एवं विधायक गायत्री देवी के ससुर स्व. रामाश्रय राय समर्पित शिव भक्त थे। अधिकांश लोग उन्हें दंडी बाबा के नाम से जानते थे। यह उपनाम उन्हें कई बार दंड प्रणाम करते हुए देवघर जाने के लिए मिला था। बताते हैं कि कई दशक पूर्व से मकर संक्रांति के बाद भारत एवं नेपाल के कांवरियों का जत्था मानिकपुर मुसहरनियां गांव में रुकता आ रहा है। यह सारी व्यवस्थाएं दंडी बाबा द्वारा की जाती थी। फिर यहां से कांवरिया दंडी बाबा के साथ देवघर के लिए रवाना होते थे। दंडी बाबा के गुजर जाने के बावजूद यह परंपरा अनवरत जारी है। अब कांवरियों के ठहराव की व्यवस्था पूर्व विधायक राम नरेश यादव एवं उनके परिवार के लोग देखते हैं। विधायक ने कहा कि अपने ससुर जी के प्रति इन कांवरियों का स्नेह एवं श्रद्धा देखकर अभिभूत हो जाती हूं। सीताराम नाम जप महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

loksabha election banner

सोनबरसा : विश्व कल्याणार्थ को लेकर मधेसरा पंचायत मुख्यालय में दस दिवसीय श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ 24 घंटे सीताराम नाम जप अखंड राम कीर्तन जारी है। महायज्ञ के पांचवें दिन हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सीताराम नाम का जप किया। महायज्ञ में दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। वहीं पंचायत के मुखिया मधुकर कुमार झा ने कोरोना नियम पालन करते हुए आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को बीच महाप्रसाद का वितरण कराया। मंहत किशोरी दास, पंडित सुधीर झा, आचार्य पवन कुमार झा एवं आश्वनी झा द्वारा महायज्ञ के यजमान को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करायी जा रही है। यज्ञ के सफल संचालन को लेकर युवा समाजसेवी राहुल कुमार सिंह समेत अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। मालूम हो कि पिछले दस वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से जन कल्याण विश्व कल्याणार्थ सीताराम नाम जप महायज्ञ कराया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.