Move to Jagran APP

जिले में शिक्षा सुधार के लिए 5 लाख लोगों का होगा हस्ताक्षर

शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर आगामी 15 जनवरी को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 12:19 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 12:19 AM (IST)
जिले में शिक्षा सुधार के लिए 5 लाख लोगों का होगा हस्ताक्षर
जिले में शिक्षा सुधार के लिए 5 लाख लोगों का होगा हस्ताक्षर

सीतामढ़ी। शिक्षा सुधार, जन-जन का अधिकार हस्ताक्षर अभियान की सफलता को लेकर आगामी 15 जनवरी को रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा सीतामढ़ी आएंगे। जागरूकता अभियान रथ के माध्यम से वे रून्नीसैदपुर बस स्टैंड, डुमरा के भूप भैरो कांटा चौक, बाजपट्टी व पुपरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिला पदाधिकारी यदुवीर कुशवाहा ने बुधवार को शहर के गांधी मैदान में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दी। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामलक्षण ¨सह कुशवाहा ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा के सीतामढ़ी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। 15 जनवरी को 11 बजे दिन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता चार पहिया वाहन से रून्नीसैदपुर टॉल प्लाजा के समीप से अपने नेता की आगवानी करेंगे। सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार ¨सह, प्रदेश महासचिव श्याम कुशवाहा व युवा जिलाध्यक्ष अमित सहाय ने कहा कि जिले में शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत पांच लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक सवा दो लाख हस्ताक्षरयुक्त फार्म जमा किए जा चुके हैं। निर्धारित समय 30 जनवरी से पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव रामप्रवेश यादव के वार्ड महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी की ओर से बधाई दी गई। मौके पर संजीर आलम मंसूरी, उमेश कुशवाहा, आशुतोष ¨सह उर्फ छोटू, संजीव प्रसाद, विनय पासवान, पशुपति ¨सह, जयनारायण ¨सह, रामभगत ¨सह, सियाराम ¨सह, फिरोज अंसारी, मोहन साह व खुर्शीद आलम सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.