सीएए के समर्थन में एकसाथ उतरे 37 संगठन, 500 फीट लंबा तिरंगा लेकर आभार समर्थन यात्रा
सीतामढ़ी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को एकसाथ 37 संगठनों के लोग उतरे।
सीतामढ़ी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को एकसाथ 37 संगठनों के लोग उतरे। शहर में विशाल समर्थन आभार यात्रा निकाली गई। शहर स्थित जानकी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली आभार यात्रा में 500 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। आभार यात्रा शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची। जहां से पुलिस-प्रशासन ने आगे की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने का हवाला देते हुए यात्रा को वहीं से लौटा दिया। आभार यात्रा में शामिल लोग और पुलिस-प्रशासन के बीच हल्की तल्खी भी दिखी। गाजे-बाजे के साथ हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लेकर हजारों लोग भारत माता की जय और जयश्रीराम के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में भी खूब नारे लगे। लोगों ने मोदी-शाह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, के नारों के जरिये सीएए का समर्थन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक भी शामिल हुए। इस दौरान उनका जोश देखते बन रहा था। शहर के जानकी मंदिर परिसर से निकली आभार यात्रा मुख्य पथ होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची। वहीं यहां से गांधी चौक, सिनेमा रोड, कोट बाजार व महावीर स्थान होते हुए जानकी मंदिर परिसर वापस लौट गई। समर्थन आभार यात्रा के संयोजक आशीष कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून को देशहित में बताया। साथ ही इस कानून को समर्थन देने के लिए आम जनता के प्रति आभार जताया। कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। यात्रा में ये रहे शामिल समर्थन यात्रा में परिहार विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, दीपक मस्करा, मनीष कुमार, उविाकर कुमार, राजू कुमार, विशाल कुमार, आलोक कुमार, दीपक अग्रवाल, गोपाल कुमार, उमेश गिरी, प्रिस तिवारी, अवनीश कुमार, प्रभाकर कुमार, मोहन गुप्ता, मिटू कुमार, आशीष वियाहूत, आनंद बिहारी सिंह, पारस सिंह, दिलीप कुमार सर्राफ, मनीष आनंद, अमृतेश मिश्रा, रंजय सर्राफ, गोविद शर्मा, अनुपम झा, अरूण कुमार, मोहित आनंद, नरेंद्र शर्मा, अमित कुमार, आशीष सिंह, गौतम कुमार, अरूण गोप, जितेंद्र प्रसाद, विभा ठाकुर, पूनम शर्मा, पंकज कुमार बबलू, जय किशोर साह व बसंत कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।