फिर मिले 25 नए संक्रमित, जिले में अब 280 एक्टिव केस, 422 ठीक हुए
सीतामढ़ी। जिले एक बार फिर बुधवार को 25 नए कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
सीतामढ़ी। जिले एक बार फिर बुधवार को 25 नए कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि एक्टिव केस घटकर अब 280 रह गए हैं। जिनमें 279 होम आइसोजेशन में हैं तो शांति नगर स्थित आसीडीसी में सिर्फ एक मरीज रह गया है। 422 पाजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। सीएस डा. सुरेश चंद्र लाल ने कहा कि जिले में 6886 लोगों ने बूस्टर डोज ली है। जबकि, दो लाख 59 हजार 760 लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम बोले-मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को फैलने से हर हाल में रोकेंगे सीतामढ़ी। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव कोरोना संक्रमण के चेन को रोकने के लिए लगातार मास्क चेकिग अभियान चला रहे हैं। उनके निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, नगर निकाय क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले इलाके, हाट-बाजारों, दुकानों, संस्थानों, परिवहन के साधनों में मास्क चेकिग कराई जा रही है। बुधवार को डीएम का काफिला फिर सड़कों पर निकला। बोले-मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को फैलने से हर हाल में रोकेंगे।
डीएम का कहना है कि 49 स्थानों पर 98 दंडाधिकारियों एवं काफी संख्या में कर्मियों एवं सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी एसडीओ एवं नगर निकायों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में संपूर्ण अभियान का पर्यवेक्षण करते रहने को कहा गया है। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नहीं करनेवाले लोगों, दुकानों, संस्थानों, वाहनों आदि से 48400 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। 92,712 किशोरों को लग चुका टीका, अब भी 1.67 लाख बच्चों को टीका लगना बाकी डुमरा। संक्रमण के इस दौर में टीकाकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है। अब मार्च से 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी है। ऐसे में इसके ऊपर की उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। जिले में 26,14,075 प्रथम डोज का लक्ष्य था जिनमें 17,92,699 लोगों को लग चुका है। वहीं, 14,74,797 लोगों को दूसरी डोज देने का लक्ष्य है उनमें से 13,23,886 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। प्रथम डोज में 8,21,376 तथा दूसरे डोज के लिए 1,50,916 लोग शेष हैं। जिले में 2,59,707 किशोरों को पहली खुराक के लक्ष्य में 92,712 किशोरों को टीका लग चुका। 1,66,995 किशोरों को टीका लगना शेष है।लगभग 8000 लोगों को रोजाना टीका लगता है।