सामूहिक विवाहोत्सव में 21 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे
सुरसंड में स्थानीय युवा संघ की ओर से शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया इस मौके पर 21 जोड़ा वर-वधू परिणय सूत्र में बंध कर नए जीवन की शुरुआत की।
सीतामढ़ी। सुरसंड में स्थानीय युवा संघ की ओर से शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया इस मौके पर 21 जोड़ा वर-वधू परिणय सूत्र में बंध कर नए जीवन की शुरुआत की। 21 रथों पर अलग अलग सवार होकर दुल्हे स्थानीय लक्ष्मी कुटीर से ब्रह्मस्थान, महारानी स्थान होते हुए आंबेडकर चौक पहुंची। आंबेडकर चौक से बारात बाबा गरीब स्थान परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान बैंड बाजा ,ट्रॉली, आर्केस्ट्रा,आतिशबाजी, के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वहीं बाबा गरीब स्थान में एक मंच के साथ-साथ 21 अलग अलग मड़वा का भी निर्माण कराया गया। जहां पर दुल्हों का भव्य स्वागत किया गया रास्ते में जगह जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। सामूहिक विवाद कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार सरावगी ने किया ।शादी का पूरा खर्च युवा संघ के तत्वाधान में सामाज सेवियों द्वारा दिए गए। इस कार्य की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे। मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलीप साह, मिथिलेश प्रसाद कृष्ण कुमार बाबुल,समाजसेवी आराध्य हर्षवर्धन, सुजित कुमार, धनी शंकर कुमार,अनिल कुमार वर्मा, कुणाल कुमार वर्माXह्नह्वश्रह्ल;टिकूXह्नह्वश्रह्ल;, लड्डू प्रधान, परवेज आलम, ओमनाथ प्रसाद, विजय कुमार राजा, दिगम्बर झा, सुनिल झा, नरेश सरावगी, दिनेश कुमार, गोविद शर्मा, प्रणब चौधरी, मिथिलेश राणा, कृष्ण कुमार बाबुल, रणधीर गुप्ता, बाल्मीकि प्रसाद, किशोरी प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार व्याहुत, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश झा, उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार, धर्मेन्द्र राउत के अलावा युवा संघ के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।