Move to Jagran APP

दूसरे दिन अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 144 नामांकन दाखिल

सीतामढ़ी। पुपरी प्रखंड के कुल 13 में 10 पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन जारी है। रविवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पदो के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:51 AM (IST)
दूसरे दिन अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 144 नामांकन दाखिल
दूसरे दिन अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए 144 नामांकन दाखिल

सीतामढ़ी। पुपरी प्रखंड के कुल 13 में 10 पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन जारी है। रविवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पदो के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी रागिनी साहू ने बताया कि गगंटी से अजय सिंह, फैजूल्ला, हरिहरपुर से अभिमन्यु कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, डुमारपट्टी से अशोक कुमार चौधरी, आवापुर उतरी से अन्तजार रहमान, गाढ़ा से रफी आजम, रामनगर बेदौल से रसूर रहमान, शहीद खान, मोतिउर रहमान, मुस्तफा खान ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए अनुसूचित जाति जनजाति कोटि से पुरुष 2 एक महिला, अति पिछड़ा वर्ग 4 पुरुष, 3 महिला, पिछड़ा वर्ग से 2 पुरुष, सामान्य वर्ग से 10 पुरुष व 5 महिलाओं ने नामांकन का पर्चा भरा।

loksabha election banner

सुरसंड में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद पर 54 ने भरा नामांकन

सुरसंड : पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन रविवार को पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद पर 54 ने नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। बीडीओ युनूस सलीम ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद पर 13 व सदस्य पद पर 41 ने नामंकन पर्चा दाखिल किया गया। इसमें राधाउर पैक्स से अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार तिवारी उर्फ राजू तिवारी,सदस्य पद पर 11, मरूकी पैक्स से अध्यक्ष पद पर श्यामबाबू प्रसाद यादव,कररबाना पैक्स से अध्यक्ष पद पर उमेश राय(अधिवक्ता)व सदस्य पद पर शून्य, सुरसंड पूर्वी से पैक्स के अध्यक्ष पद पर शून्य व सदस्य 1,सुरसंड पश्चमी से अध्यक्ष पद पर विकास कुमार,गोविन्द शर्मा व सदस्य पद पर शून्य,बनौली पैक्स से अध्यक्ष पद पर शून्य व सदस्य पद पर 4,कुम्मा पैक्स से अध्यक्ष पद पर जुनैद खान,महानूर खानम व सदस्य पद पर 4,पठनपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद पर हरेंद्र राय व सदस्य पद पर 3,विररख पैक्स से सदस्य पद पर 4,अमाना पैक्स से अरुण राय,अवधेश राय,प्रदीप साह व सदस्य 9,मलाही पैक्स से अध्यक्ष से ननु महतो व सदस्य पद शून्य,दिवारी मतौना पैक्स से अध्यक्ष पद पर भास्कर कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल की।बोखड़ा: प्रखंड कार्यालय में पैक्स के नामांकन के दूसरे दिन रविवार को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल छह एवं प्रबंध कार्यकारणी समिति के सदस्य पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के अनुसार,कुरहर पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राम प्रेम राय एवं कृष्णा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि बोखड़ा पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उपेन्द्र राय, बुधनगरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह तथा सुमन कुमार सिंह व खड़का बसंत उतरी पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राम दरस यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नानपुर में 33 ने भरे पर्चे

नानपुर: पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन 14 अभ्यर्थी अध्यक्ष पद के लिए व 19 अभ्यर्थी कार्यकारणी सदस्य सहित कुल 33 अभ्यर्थीयों ने नामांकन दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने वालों में जानीपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रौशन कुमार व उनकी पत्नी नीतू कुमारी ने नामांकन दाखिल किया। भदियन से अध्यक्ष पद पर राकेश दास, किशुन साह, संजय कुमार ने नामांकन भरा। जबकि नानपुर उत्तरी से अध्यक्ष पद पर सत्तार, पंडौल बुजुर्ग से अध्यक्ष व सदस्य सहित दोनों पद पर गीता देवी, रायपुर से अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर प्रियदर्शी, डोरपुर से अध्यक्ष पद पर राजा साह, मझौर से अध्यक्ष पद पर अरविद कुमार, बिरार से अध्यक्ष पद पर मोदनारायण झा व राजकुमार झा, गौड़ा से अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार, गौड़ी से अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नसीम खान ने पर्चा दाखिल किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.