Move to Jagran APP

13वें दक्षिण एशियाई खेल का आगाज आज, पांच देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

तेरहवें दक्षिण एशियाई खेलों का यहां पहली बार होने जा रहे आयोजन की तैयारी पूरी की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 01:07 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:15 AM (IST)
13वें दक्षिण एशियाई खेल का आगाज आज, पांच देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
13वें दक्षिण एशियाई खेल का आगाज आज, पांच देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

जनकपुरधाम, निरंजन कुमार साह, (नेपाल): तेरहवें दक्षिण एशियाई खेलों का यहां पहली बार होने जा रहे आयोजन की तैयारी पूरी की जा चुकी है। शुक्रवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड नंबर-13 कवड हॉल (धनुषा जिला खेलकूद समिति।) में इसका आयोजन हो रहा है। जीर्णशीर्ण अवस्था वाला यह स्टेडियम इस खेल के आयोजन से दुल्हन की तरह सज-संवर गया है। अंदर-बाहर का नजारा देखते ही बन रहा है। इस आयोजन के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता होगी। साउथ एशियन गेम (सैग) के तहत कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। 6 से 9 दिसंबर तक आयोजन होगा। स्थानीय कलाकार, नेपाली सेना की टीम जनकपुर में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करने की तैयारी में है। पांच देशों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। स्वर्ण पदक के लिए कुश्ती का कौतूहल देखने को लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जिला खेल विकास समिति धनुषा के अध्यक्ष कमल किशोर चौधरी ने कहा कि कुश्ती में 20 स्वर्ण के लिए पांच देशों के खिलाड़ियों को जनकपुर आगमन हो चुका है। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने 5 बसें इस आयोजन के लिए खासतौर पर उपलब्ध कराई है। ताकि, खिलाड़ियों को होटल से धनुषा जिला खेल विकास समिति के कवड हॉल तक लाया और ले जाया जा सके। धनुषा के एसपी शेखर खनाल ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर प्रतियोगिता के आयोजन स्थल तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 675 नेपाल प्रहरी, 500 सशस्त्र प्रहरी और सादे लिबास में नेपाली सेना की टुकड़ी मौजूद है।

loksabha election banner

भारत से 20 पुरुष व महिला खिलाड़ी भी स्वर्ण के लिए उतरेंगे मैदान में

खेल, आधारभूत संरचना, खिलाड़ी सुरक्षा, अतिथि स्वागत, प्रचार, आवास प्रबंधन सहित सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। धनुषा जिला खेल विकास समिति के प्रमुख विनोद कुमार सिंह के अनुसार, पुरुष और महिला टीम में पांच देशों के 75 खिलाड़ियों के साथ सैग के कुश्ती के अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, रेफरी, व्यवस्थापक समेत सवा सौ लोग आयोजन में शिरकत करेंगे। जिला खेल विकास समिति धनुषा के अध्यक्ष कमल चौधरी ने बताया कि कुश्ती में भाग लेने के लिए नेपाल से दस पुरुष, पांच महिला खिलाड़ी, बांग्लादेश से 10 पुरुष व महिला खिलाड़ी आए हैं। इसी तरह भारत से 20 पुरुष और महिला समेत श्रीलंका से आठ महिला व 10 पुरुष तथा पाकिस्तान से 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जिला खेल विकास समिति धनुषा के सदस्य जितेंद्र कुमार महासेठ ने कहा कि खेल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दक्षिण एशियाई खेल (जिन्हें सैफ खेल या सैग और पूर्व में दक्षिण एशियाई संघ खेलों के नाम से भी जाना जाता था) द्वि-वार्षिक बहु-क्रीड़ा प्रतियोगिता है, जिसमें दक्षिण एशियाई खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। इन खेलों का शासी निकाय दक्षिण एशियाई खेल परिषद है। इस खेलों को बहुधा दक्षिण एशिया ओलम्पिक खेलों के रूपान्तर के रूप में बढ़ाचढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.