चंडीगढ़ से चले 1324 प्रवासी, रास्ते में उतर गए 727, सीतामढ़ी पहुंचे महज 597
सीतामढ़ी। प्रवासियों के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से प्रवासियों की सातवीं खेप सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर उतरी।
सीतामढ़ी। प्रवासियों के आगमन का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से प्रवासियों की सातवीं खेप सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर उतरी। श्रमिक स्पेशल इस ट्रेन से चंडीगढ़ से आए तो 1324 प्रवासी मगर रास्ते में 727 दूसरे स्टेशन पर उतर गए। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक महज 597 लोग पहुंच पाए। इनमें सीतामढ़ी जिले के 13 प्रखंडों के सिर्फ 195 लोग थे। नेपाल के आठ लोग यहीं उतरे। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय दिन के एक बजे के बदले छह घंटे विलंब से स्टेशन पर आई तब तक रात हो चुकी थी। ट्रेन के इंतजार में पूरे दिन जिला प्रशासन व रेल प्रशासन के अधिकारी स्टेशन पर राह ताकते रहे। प्रवासियों को दिया जाना वाला भोजन भी इंतजार में ही ठंडा होकर बेस्वाद हो गया। स्टेशन पर उतरने के बाद उनके हाथों में खाने का पैकेट थमाया गया। भूखे लोग ठंडा खाना भी बड़े चाव से खाते नजर आए। इससे पहले प्रवासियों को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया। उनसे शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया। सबकी थर्मल स्क्रीनिग कराई गई, उनके लगेज को सैनिटाइज किया गया। भोजन के पैकेट, बंद पानी बोतल दिए गए। स्टेशन पर अपने आवभगत से सभी अभिभूत थे।ट्रेन आने के पूर्व पूरे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही 15 बसों को भी सैनिटाइज किया गया। उन्होंने यहां की डीएम व प्रशासनिक तैयारियों का गुणगान किया। स्पेशल ट्रेन से सीतामढ़ी पहुँचे। डीएम के आदेश पर तमाम बड़े अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे। स्क्रीनिग में 143 के टेंप्रेचर पाए गए अधिक स्टेधन अधीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि श्रमिक स्पेशल 04572 नंबर की ट्रेन अपने नियत समय से तकरीबन छह घंटे की देरी से शाम सात बजे पहुंची। उन्होंने बताया कि 143 प्रवासियों का स्क्रीनिग टेस्ट में हाई टेंप्रेचर पाया गया। इससे उनके संदिग्ध होने को लेकर बेचैनी बढ़ गई थी। हालांकि, आरपीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि राहत की बात रही कि उनमें से सभी का टेंप्रेचर थोड़ी ही देर बाद नॉर्मल हो गया। सुरक्षा इंतजामों में जीआरपी प्रभारी राजकुमार राम भी अपने जवानों के साथ डटे हुए थे। इन जिलों के प्रवासी इस ट्रेन से आए
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के चार, मेजरगंज, सुप्पी के नौ, रीगा 18, डुमरा 12, रुन्नीसैदपुर 15, परिहार चार, सोनबरसा 18, बथनाहा 19, बाजपट्टी 24, नानपुर 22, सुरसंड 15, बेलसंड 26 कुल 195 आए। अन्य जिलों में पूर्वी चम्पारण के 124, पश्चिमी चंपारण 72, मुजफ्पुरपुर 502, गोपालगंज 372, समस्तीपुर एक, सारण 09, शिवहर 13, सीवान एक, भोजपुर दो, जमुई दो, कटिहार एक, लखीसराय एक, मधेपुरा 14, सुपौल दो, नवादा एक, पटना चार, नेपाल के आठ कुल 1129 लोग आए। इनमें से 727 प्रवासी मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन पर ही उतर गए। 597 लोग यहां तक पहुंचे।