मटोखर में रखे जाएंगे शातिर किशोर अपराधी
शेखपुरा। जघन्य किस्म के अपराध में शामिल शातिर किशोर अपराधियों के लिए शेखपुरा के मटोखर में विशेष त
शेखपुरा। जघन्य किस्म के अपराध में शामिल शातिर किशोर अपराधियों के लिए शेखपुरा के मटोखर में विशेष तरह का सुधार गृह बनाया गया है। इस सुधार गृह को सुरक्षित स्थान का नाम दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित इस केंद्र में समूचे राज्य में 16 से 18 साल तक की आयु के वैसे किशोर अपराधियों को रखा जायेगा,जो जघन्य किस्म के अपराध में दोषी करार दिए जा चुके हैं यह उसमें शामिल हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय शेखपुरा से पांच किमी दूर पिकनिक स्पॉट मटोखर झीले के किनारे पर उंची चारदीवारी में यह केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र न्यायालय की देखरेख में काम करेगा। अभी हाल में ही पटना उच्च न्यायालय के न्यायधीश ने इस केंद्र का जायजा लिया था। इस बाबत जिला के समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर ऐसे किशोर अपराधियों को सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल करने का अवसर प्रदान किया जाता है। समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि इस केंद्र पर ऐसे किशोरों को जेल की तरह नहीं बल्कि घर जैसा माहौल देकर रखा जाता है। इस केंद्र में 50 लोगों के रहने की व्यवस्था है,मगर अभी विभिन्न जिलों के 21 किशोर अपराधी हैं। इसमें शेखपुरा जिला के तीन लोगों के अलावा नवादा,छपरा,सिवान,बेगुसराय,लखीसराय आदि जिलों के भी किशोर अपराधी है। प्रमोद कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर बाहरी तथा भीतरी सुरक्षा के लिए सकहत व्यवस्था की गई है। केंद्र के भीतर किशोर अपराधियों के लिए मनोरंजन के साधन के साथ पत्र-पत्रिका की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाता है।