Move to Jagran APP

बिहार के शेखपुरा में करंट से दो की मौत, फ्रिज से खाना निकालने के दौरान झुलसा बच्चा

बिहार के शेखपुरा में रविवार को करंट लगने से दो की मौत हो गई। विद्युत तार की चपेट में आने से जहां वृद्ध तो फ्रिज में उतरे करंट से बच्चे की मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:40 AM (IST)
बिहार के शेखपुरा में करंट से दो की मौत, फ्रिज से खाना निकालने के दौरान झुलसा बच्चा
बिहार के शेखपुरा में करंट से दो की मौत, फ्रिज से खाना निकालने के दौरान झुलसा बच्चा

शेखपुरा, जेएनएन। बिहार के शेखपुरा में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शेखोपुरसराय प्रखंड के गोपीचक गांव एवं अरियरी प्रखंड के धनकौल गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग और एक बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपीचक गांव के 60 वर्षीय नवल प्रसाद और धनकौल गांव में 10 वर्षीय हाफिज खान के पौत्र के रूप में हुई है। हाफिज खान की मौत जहां विद्युत तार के संपर्क में आने से तो बच्चे की जान फ्रिज में उतरे करंट से हुई।

loksabha election banner

अस्पताल में वृद्ध ने तोड़ा दम

मिली जानकारी में बताया गया कि गोपीचक गांव के ट्रांसफार्मर से 11000 बोल्ट करंट का तार गांव एक घर पर गिर गया। तार के संपर्क में नवल प्रसाद आ गए। करंट लगने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से नाखुश हैं।

फ्रिज से खाना निकालने के दौरान करंट की चपेट में आया बच्चा

वहीं हाफिज खान के 10 वर्षीय पोते की मौत फ्रिज से खाना निकालने के दौरान करंट लगने से हो गई। स्वजनों ने बताया कि बच्चा फ्रिज खोल कर खाना निकालने के लिए गया था, तभी फ्रिज में करंट की चपेट में वह आ गया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद घायल बच्चे को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया।

स्वजन कर रहे थे बार-बार मना

हादसे के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बच्चा बहुत ही मिलनसार था। पढ़ाई में भी वे अव्वल रहा करता था। बताया गया कि फ्रिज में करंट की चपेट में आने से बच्चा पूरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद घायल बच्चे को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.