अलग-अलग दुर्घटना में शिक्षक सहित तीन जख्मी
शनिवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी लोगों में एक शिक्षकएक महिला तथा एक बालिका शामिल हैं। सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली दुर्घटना में स्कूल जा रहे शिक्षक को ऑटो ने ठोकर मार दिया।
शेखपुरा:
शनिवार को अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी लोगों में एक शिक्षक,एक महिला तथा एक बालिका शामिल हैं। सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली दुर्घटना में स्कूल जा रहे शिक्षक को ऑटो ने ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गये। दुर्घटना सदर अस्पताल के पास हुई ।जख्मी शिक्षक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षक की पहचान जिला के शेखोपुरसराय थाना के केबलबीघा गांव निवासी रंजन पटेल के रूप में की गई है। अस्पताल के सूत्र ने बताया कि जख्मी शिक्षक की हालत गंभीर है। रंजन पटेल शेखपुरा के बगल में स्थित भोजडीह मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं। वे रोज घर से आते-जाते हैं। दूसरी दुर्घटना भी शेखपुरा शहरी क्षेत्र ने हुई इसमें एक बाइक सवार ने पैदल जा रही किशोरी को ठोकर मार दी। जख्मी किशोरी चांदनी कुमारी शहरी क्षेत्र के हसनगंज की रहने वाली है। तीसरी दुर्घटना में शेखोपुरसराय थाना के जोधनबीघा गांव की महिला रिकी देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। रिकी देवी मंदिर से पूजा करके अपने घर लौट रही थी,तभी के वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। बाद में परिवार के लोगों ने जख्मी महिला को शेखपुरा सदर अस्पताल लाया।