Move to Jagran APP

पूर्व मुखिया व उनके पुत्र ने मुखिया पर की फायरिग, बाल-बाल बचे

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना से कुछ ही दूरी पर महेश स्थान के पास शनिवार की दोपहर पूर्व मुखिया और उसके पुत्र ने वर्तमान मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में वर्तमान मुखिया निशाना चुकने से बाल-बाल बचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:50 PM (IST)
पूर्व मुखिया व उनके पुत्र ने मुखिया पर की फायरिग, बाल-बाल बचे
पूर्व मुखिया व उनके पुत्र ने मुखिया पर की फायरिग, बाल-बाल बचे

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना से कुछ ही दूरी पर महेश स्थान के पास शनिवार की दोपहर पूर्व मुखिया और उसके पुत्र ने वर्तमान मुखिया पर जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ गोलीबारी में वर्तमान मुखिया निशाना चुकने से बाल-बाल बचे। यह हमला ओनामा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह पर किया गया। मामले में पूर्व मुखिया, उनके पुत्र सहित चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लोगों के सहयोग से हमलावर के बाइक और एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। इस मामले में स्कार्पियो चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

--

निशाना चूकने से बाल-बाल बचे मुखिया : इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि बाइक से अभिमन्यु सिंह मुखिया अपने घर से प्रखंड कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच सबसे व्यस्त चौराहा महेश स्थान पर घेरकर स्कॉर्पियो और बाइक पर सवार पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह उर्फ भोला मुखिया उनके पुत्र सौरव शाही उर्फ छोटू कुमार अपने चार अन्य साथियों के साथ गोलीबारी शुरू कर दी। मुखिया बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। मुखिया के सर के बगल से गोली छूकर निकल गई और इसमें वह बाल-बाल बचे। बाद में आनन-फानन में लोगों ने हल्ला किया तो अपराधी स्कॉर्पियो और बाइक से भागने लगे। एक अपराधी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ जबकि कई लोग बाइक से स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए हल्ला कर रहे थे। इसी बीच नवादा जिले के अपसर गांव के पास से स्कॉर्पियो छोड़कर अपराधी भाग खड़े हुए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया । स्कॉर्पियो खेतलपुरा गांव निवासी जीतू सिंह की है।

---

पुलिस को सूचना दिए जाने पर कहा गाड़ी है पंचर : इस संबंध में बताया गया कि गोलीबारी थाना से कुछ ही दूरी पर हो रही थी। जब पुलिस को इसकी सूचना दी गई कि अपराधी गोलीबारी कर भाग रहे हैं तो पुलिस के द्वारा गाड़ी पंचर होने की बात कही गई। जब यह कहा गया कि गाड़ी उपलब्ध कराते हैं तब पर भी पुलिस के द्वारा बहानेबाजी की गई। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया कुछ देर पहले ही थाना में बैठे हुए थे। इसको लेकर अपराधियों के प्रश्रय के बाद भी उठ रही है। वहीं नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने थाना पर जमकर हंगामा भी किया। इस मामले को गांव में पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया की मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--

निशाना चूकने से बच गई मुखिया की जान : अपराधी मुखिया को घेर कर मारने की पूरी तरह तैयारी करके आए थे। बताया जाता है कि निशाना चूकने की वजह से मुखिया बाल-बाल बचे। गोलीबारी में मुखिया के सर के बगल से गोली निकल गई और इसकी वजह से उनके सर का बाल भी जल गया। वह बेहोश होकर गिर गए। बाद में उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा के लिए लोग लेकर गए और फिर उनके द्वारा प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है जिसमें पूर्व मुखिया पिता-पुत्र एवं चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.