महिला अल्पावास गृह से किशोरी गुम
शेखपुरा। शेखपुरा में संचालित महिला अल्पावास गृह से के किशोरी गुम हो गई है। महिला अल्पावा
शेखपुरा। शेखपुरा में संचालित महिला अल्पावास गृह से के किशोरी गुम हो गई है। महिला अल्पावास गृह से किशोरी के गुम हो जाने से हडकंप मच गया है। इस मामले में अल्पावास गृह की परियोजना पदाधिकारी प्रभा सिन्हा द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत जानकारी में बताया गया कि यह किशोरी झारखंड के धनबाद की थी। लगभग सोलह साल की यह किशोरी भटक कर शेखपुरा आ गई थी तथा पिछले सोलह अप्रैल से उसे सरकारी आश्रय नियम के तहत शेखपुरा के महिला अल्पावास गृह में रखाहुआ था। इस बाबत केंद्र की प्रभारी प्रभा सिन्हा ने बताया कि सोलह जुलाई को वह छुट्टीपर थी तथा केंद्र के दरवान को समूची जिम्मेवारी देकर गई थी। इसी दौरान दिन में भी वह किशोरी केंद्र से भाग गई। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डीएम को भी दे दी गई है। बताया गया कि जिला में महिला विकास निगम के अधीन एक स्वयंसेवी संस्था महिला अल्पावास गृह का संचालन करती है। इस केंद्र में वैसे भटके हुई महिलाओं को रखा जाताहै जिनका कोई ठौर-ठिकाना नहीं है। बाद में उसे उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया जाता है। बताया गया कि धनबाद की जो किशोरी केंद्र से भागी है वह बोलने में असमर्थ है।