कानपुर की फैक्ट्री में ब्वायलर ब्लास्ट में झुलसे बिहार के चार मजदूरों की मौत
शेखपुरा। कानपुर की फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से जिले के 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। इन मजदूरों क
शेखपुरा। कानपुर की फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से जिले के 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे। इन मजदूरों का कंपनी प्रबंधन ने इलाज नहीं कराया। झुलसे हुए मजदूर किसी तरह अपने गांव लौटे। यहां शेखपुरा में प्राथमिक चिकत्सा के बाद गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। रविवार तक इनमें से 3 मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हो गई जबकि एक अन्य की मौत कानपुर में ही हो चुकी है। पांच अन्य मजदूरों की भी स्थिति अभी तक गंभीर बनी हुई है। वहीं, तीन लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि लोहान गांव निवासी मजदूर सुरेंद्र महतो ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया जबकि शनिवार को सरेखबा मांझी (लोहान) और मतलु ¨बद (गगौरा) की मौत हो गई। चौथे मजदूर दिलीप मांझी की मौत कानपुर में ही इलाज के दौरान हो गई। इस तरह मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। मजदूर की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। याद दिला दें जिले के लोहान गांव निवासी छह मजदूर कानपुर की फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। 6 अन्य मजदूर दूसरे गांव के थे। इनमें से जख्मी तीन मजदूरों को शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां गंभीर अवस्था देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था। इस संबंध में लोहान पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि लोहान गांव निवासी संजय राम, सुरेंद्र महतो, दिलीप मोची, सरेखबा मांझी, मतलू ¨बद और बौधु मांझी कानपुर के त्रिवेणी साल्वेक्स कंपनी में काम करते थे। इस कंपनी में धान की भूसी से तेल और मवेशी के खाने की खल्ली बनाई जाती थी। काम करने के दौरान ही ब्वायलर फटने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे।