Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में हरियाणा जा रहे छह मजदूर घायल

शेखपुरा। जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक दर्जन लोग जख्मी हो शेखपुरा। जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसमें बिहार से हरियाणा मजदूरी करने के लिए ले जाए जा रहे मजदूर भी जख्मी हो गए। मजदूर का ठेकेदार भी गंभीर रूप से जख्मी है। दो लोगों को रेफर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में हरियाणा जा रहे छह मजदूर घायल
सड़क दुर्घटना में हरियाणा जा रहे छह मजदूर घायल

शेखपुरा। जिले में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसमें बिहार से हरियाणा मजदूरी करने के लिए ले जाए जा रहे मजदूर भी जख्मी हो गए। मजदूर का ठेकेदार भी गंभीर रूप से जख्मी है। दो लोगों को रेफर किया गया।

loksabha election banner

शनिवार की दोपहर बरबीघा-सरमेरा रोड में डीह गांव के पास हुए सड़क हादसे में बिहार से हरियाणा जा रहे छह मजदूर जख्मी हुए। यह हादसा तब हुआ जब ऑल्टो कार से नवादा और नालंदा जिले के मजदूरों को बस के माध्यम से हरियाणा भेजने की तैयारी की गई थी। बस डीह गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी बस में जाकर तेज रफ्तार ऑल्टो ने टक्कर मार दी। ऑल्टो कार को ठेकेदार खुद चला रहा था। ठेकेदार की पहचान केवटी थाना के डीह गांव निवासी मन्नू पासवान के रूप में की गई। गंभीर अवस्था में सभी को रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। जहां ठेकेदार मन्नू सहित एक अन्य को रेफर कर दिया गया।

इस हादसे में सुखदेव मांझी के पुत्र मिथुन कुमार और शीतल कुमार सहित बहु रिकी देवी घायल हो गई। ये सभी लोग नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भवानीबीघा गांव निवासी है। जबकि नालंदा जिले के नेपुरा गांव निवासी मनोज मांझी एवं राजेश इसमें जख्मी हो गए। सभी को बरबीघा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

--

कार और बाइक की टक्कर में दो जख्मी

बरबीघा बस स्टैंड के आगे शिव मंदिर के निकट कार और बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये। इसमें एक महिला और एक युवक शामिल है। घायल को स्थानीय स्तर पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया है। घायल की पहचान घाटकुसुंभा निवासी गोपाल कुमार और बेबी देवी के रूप में की गई।

---

शेखोपुरसराय में दो जख्मी शेखोपुरसराय में भी सड़क हादसा शनिवार को हुआ। जिसमें दो लोग जख्मी हो गए। एक युवक और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि डोवाडीह गांव से तारा देवी खुशबू कुमार के साथ बाइक से जा रही थी तभी खेतलपुरा के सामने बस से टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि बरबीघा हाई स्कूल के पास बाइक हादसे में दो युवक जख्मी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.