स्वेता का चयन मार्शल आर्ट टीम में
शेखपुरा। जिले की होनहार बेटी स्वेता प्रीतम का चयन भारतीय मार्शल आर्ट टीम में किया गया है। स्वेता जिल
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:18 PM (IST)
शेखपुरा। जिले की होनहार बेटी स्वेता प्रीतम का चयन भारतीय मार्शल आर्ट टीम में किया गया है। स्वेता जिला के केवटी गांव की रहने वाली है और पिछले महीने पटना में खेल दिवस पर राज्य सरकार से सम्मानित हो चुकी है। मार्शल आर्ट में स्वेता का चयन 55 से 56 किलो ग्राम वर्ग में किया गया है। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार सुमन ने बताया कि स्वेता इसी महीने होने वाले एशियन मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह खेल कश्मीर में 28 सितंबर से शुरू होगा। बताया गया कि भारतीय टीम में स्वेता अकेली बिहार की खिलाड़ी है। भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए स्वेता 24 सितंबर को शेखपुरा से सीधे जम्मू के लिए रवाना होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें