शेखपुरा के डीडीसी की अपर सचिव में प्रोन्नति
शेखपुरा। शेखपुरा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) निरंजन कुमार झा की प्रोन्नति राज्य सरकार के अपर सचिव क
शेखपुरा। शेखपुरा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) निरंजन कुमार झा की प्रोन्नति राज्य सरकार के अपर सचिव के पद पर की गई है। इस बाबत राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। यहां बताना जरूरी है कि पिछले ढाई साल से शेखपुरा में डीडीसी के पद पर पदास्थापित हैं। इसके पहले 2002 से 2004 तक निरंजन कुमार झा शेखपुरा प्रखंड के बीडीओ तथा शेखपुरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी भी रह चुके हैं। शेखपुरा में रहते हुए अपनी इस प्रोन्नति पर झा ने कहा कि शेखपुरा जिला से मेरा गहरा लगाव तथा आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शेखपुरा जिला की सेवा करते हुए सरकार ने मेरी प्रोन्नति अपर सचिव के पद पर किया है। धर डीडीसी को अपर सचिव के पद पर मिली प्रोन्नति को लेकर कई अधिकारियों तथा कर्मियों के साथ जिला के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।