विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंस्पायर अवार्ड में चयन
शेखपुरा जिले के बच्चों ने जिला का मान बढ़ाते हुए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन आयोजित इंस्पायर अवार्ड जीतने में सफलता हासिल की। ये बच्चे जिले के संस्कार पब्लिक स्कूल के हैं।
जासं, शेखपुरा : शेखपुरा जिले के बच्चों ने जिला का मान बढ़ाते हुए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन आयोजित इंस्पायर अवार्ड जीतने में सफलता हासिल की। ये बच्चे जिले के संस्कार पब्लिक स्कूल के हैं।
जानकारी देते हुए प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इन बच्चों में दशम वर्ग सक्षम सिन्हा, ऋषभ कुमार तथा नवम वर्ग के चंदन कुमार शामिल हैं। सभी को आवार्ड जीतने के बाद दस हजार की पुरस्कार राशि दी गई । सभी बच्चे के द्वारा बनाया गया मॉडल जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। जिसमें बच्चों के द्वारा विज्ञान विषय पर प्रोजेक्ट बनाकर ऑनलाइन सबमिट करना था और उस प्रोजेक्ट का चयन किया गया। प्रोजेक्ट का चयन किए जाने के बाद सभी बच्चों को पुरस्कार राशि दी गई है और फिर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट का मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया जाना है ।