पिक बूथ पर रेड-कारपेट के साथ गीत-संगीत से वोटरों का वेलकम
चुनाव और वोट के उस दौर को याद कीजिये जब धूम-धड़ाका और विवाद के डर से लोग अपना वोट डालने घरों से नहीं निकलते थे। मगर आज का नया दौर देखिये की मतदान केंद्रों पर वोटरों के स्वागत के लिए तरह-तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं।
शेखपुरा । चुनाव और वोट के उस दौर को याद कीजिये जब धूम-धड़ाका और विवाद के डर से लोग अपना वोट डालने घरों से नहीं निकलते थे। मगर आज का नया दौर देखिये की मतदान केंद्रों पर वोटरों के स्वागत के लिए तरह-तरह के इंतजाम किये जा रहे हैं। आज के इसी नये दौर के मतदान में मतदाताओं के लिए बूथ पर मनोरंजन के साधन तक उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यह सब व्यवस्था मतदान के प्रति आम मतदाता में आकर्षण पैदा करने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग की इसी नीति को अमली जामा पहनाने के लिए गुरुवार को संपन्न मतदान के दिन जिला में दो पिक बूथ और छह मॉडल बूथ बनाये गये थे। पिक बूथों पर सभी कर्मचारी महिला को तैनात किया गया था। इन पिक बूथों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड-कारपेट भी बिछाया गया था। इसके अलावे रंग-बिरंगे बैलून और फूलों से मतदान केंद्र को सजाया गया था। इस तरह के चयनित मतदान केंद्रों पर वोटरों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी। मनोरंजन के लिए पिक बूथों पर लोक कलाकारों की टीम लगाकर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। पिक बूथों पर छांव की व्यवस्था के लिए आकर्षक पंडाल बनाये गए थे तथा मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। इसके अलावे पत्र-पत्रिका भी रखे गये थे। ऐसे मतदान केंद्रों पर पीने के लिए मिनरल वाटर की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। पिक और मॉडल बूथों की व्यवस्था देखकर मतदाताओं ने ़खुशी का इजहार किया।